उप जिलाधिकारी ने पालिका अधिशाषी अधिकारी का अतिरिक्त चार्ज संभाला

कालपी (जालौन) नगर पालिका परिषद कालपी ईओ अवनीश कुमार शुक्ल का गैर जनपद तबादला होने पर कई दिनों से पालिका में पद रिक्त चल रहा था जिससे नगर वासियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था उक्त समस्या को जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडे ने संज्ञान में लेकर उप जिलाधिकारी शेखर को अतिरिक्त पद ईओ का संभालने के निर्देश दिए वहीं डीएम का फरमान लिखित मिलते ही उप जिलाधिकारी शेखर ने सकुशल तरीके से ईओ पद का पदभार ग्रहण किया उन्होंने अवगत कराया कि जिस उम्मीद के तहत डीएम ने पालिका में जिम्मेदारी सौंपी है उस जिम्मेदारी में मैं सदैव खरा उतरूंगा पालिका के अध्यक्ष एवं सभासदों के सहयोग से नगर को सजाने में मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी साथ में उन्होंने कहा पालिका में आने वाले फरियादियों की समस्या को आड़े नहीं आने दूंगा पालिका से संबंधित सफाई एवं बिजली से अन्य व्यवस्थाओं से नगर वासियो को नगर के विभिन्न रूपों में व्यवस्थाएं सही रखी जाएगी पालिका में कई दिनों से जो कार्य अधूरे पड़े हैं उन कार्यों को तत्काल करा कर संबंधित पटलों में जांच आख्या सहित भिजवाना सुनिश्चित करेंगे।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें