कानपुर देहात पुलिस की तकनीकी पहल, ‘इन्वेस्टिगेशन ट्रैकिंग पोर्टल’ का शुभारंभ

कानपुर देहात। तकनीक आधारित प्रभावी पुलिसिंग को बढ़ावा देने के लिए कानपुर देहात पुलिस द्वारा विकसित “Investigation Tracking Portal” का शुभारंभ अपर पुलिस महानिदेशक अनुपम कुलश्रेष्ठ ने किया। यह पोर्टल 60 और 90 दिन की समयसीमा वाली विवेचनाओं की स्वचालित मॉनिटरिंग करेगा तथा संबंधित अधिकारियों को व्हाट्सएप के माध्यम से स्वतः अलर्ट भेजेगा।
पोर्टल में वर्चुअल असिस्टेंट की सुविधा भी दी गई है, जिससे अधिकारियों को आवश्यक सूचनाएं तुरंत उपलब्ध हो सकेंगी। इसके साथ ही ऑपरेशन दृष्टि के तहत जनपद के 5,518 चिन्हित स्थलों पर 11,889 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनमें 10,116 कैमरे वर्तमान में सक्रिय हैं।
इस अवसर पर एडीजी ने जनपदीय इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) भवन के कार्य का भी शुभारंभ किया। उत्कृष्ट कार्य के लिए अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद और कंप्यूटर ऑपरेटर मनीष उपाध्याय को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुलिस विभाग का कहना है कि इन तकनीकी पहलों से अपराध नियंत्रण, पारदर्शी विवेचना और जनसुरक्षा को नई मजबूती मिलेगी।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें