कानपुर देहात ने जीती पुलिस वॉलीबॉल चैंपियनशिप, एडीजी ने किया सम्मानित

कानपुर देहात। कानपुर जोन की 28वीं अन्तर पुलिस वॉलीबॉल क्लस्टर (महिला एवं पुरुष) प्रतियोगिता वर्ष-2026 का समापन बुधवार को पुलिस लाइन ग्राउंड, कानपुर देहात में हुआ। तीन दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन 22 जून से 24 जून तक किया गया, जिसमें कानपुर नगर कमिश्नरेट सहित कानपुर जोन के नौ जनपदों की टीमों ने प्रतिभाग किया।
समापन समारोह में अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर अनुपम कुलश्रेष्ठ ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न खेल स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विजेता एवं उपविजेता टीमों को सम्मानित किया गया।
वॉलीबॉल पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में कानपुर देहात और झांसी की टीम आमने-सामने रहीं। रोमांचक मुकाबले में कानपुर देहात ने झांसी को 3-0 से पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
इस अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज यमुना प्रसाद, पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक सहित सभी क्षेत्राधिकारी एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ पुलिस बल में टीम भावना, अनुशासन और आपसी समन्वय को भी मजबूत करती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों की सराहना करते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें