पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंचीं एडीजी कानपुर जोन, व्यवस्थाओं की समीक्षा

कानपुर देहात। अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर अनुपम कुलश्रेष्ठ ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण कर अभिलेखों, कार्यालयी कार्यप्रणाली और जनशिकायत निस्तारण व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान अपराध शाखा, महिला सहायता प्रकोष्ठ, सीसीटीएनएस शाखा, शिकायत प्रकोष्ठ सहित विभिन्न शाखाओं के कार्यों का अवलोकन किया गया।
एडीजी ने अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण तथा जनशिकायतों के त्वरित और निष्पक्ष समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यालय परिसर की स्वच्छता, तकनीकी संसाधनों के उपयोग और कार्यों की गुणवत्ता का भी परीक्षण किया।
अधिकारियों और कर्मचारियों को पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्धता के साथ आमजन को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस उप महानिरीक्षक यमुना प्रसाद, पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद सहित अन्य अधिकारी मौजूद

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें