कानपुर देहात में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 5 वाहनों पर ₹3.10 लाख का जुर्माना

कानपुर देहात। उपखनिज के अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की गई। निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म तथा जिलाधिकारी कानपुर देहात के निर्देशन में 22 जून की रात्रि को कानपुर-झांसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर सघन जांच अभियान चलाया गया।
खान अधिकारी सुभाष सिंह ने बताया कि निदेशालय लखनऊ की टीम और खान विभाग के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से 60 वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान बिना वैध परिवहन प्रपत्र के मौरम लदे 4 वाहन तथा गिट्टी से लदा 1 वाहन पकड़ा गया।
सभी 5 वाहनों का ऑनलाइन चालान करते हुए कुल ₹3,10,100 का जुर्माना अधिरोपित किया गया, जिसे मौके पर ही राजकोष में जमा कराया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन, अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।
खान विभाग ने चेतावनी देते हुए कहा कि जनपद में उपखनिज के अवैध खनन एवं परिवहन को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें