नीट (यूजी)-2026 परीक्षा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सकुशल संपन्न

 

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने केंद्रों का किया निरीक्षण, कड़ी निगरानी में संपन्न हुई परीक्षा

नीट (यूजी)-2026 परीक्षा रविवार को जनपद में निर्धारित पांच परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी वातावरण में सकुशल संपन्न हुई। परीक्षा को नकलविहीन एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक प्रबंध किए गए थे। परीक्षा के लिए जनपद में कुल 1,677 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 1,536 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में सहभागिता की, जबकि 141 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा एकल पाली में दोपहर 2 बजे से सायं 5:15 बजे तक आयोजित की गई।
जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सभी केंद्रों पर प्रवेश से पूर्व अभ्यर्थियों की सघन जांच, बायोमेट्रिक सत्यापन तथा निर्धारित सुरक्षा मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित कराया गया।जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराने हेतु प्रत्येक केंद्र पर पर्याप्त संख्या में मजिस्ट्रेट, पुलिस बल की तैनाती की गई थी। परीक्षा अवधि के दौरान सभी केंद्रों की सतत निगरानी की गई।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अभ्यर्थियों की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन के लिए समुचित पुलिस व्यवस्था की गई थी। परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ एवं अवांछनीय गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा गया, जिससे परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सकी।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें