मिशन शक्ति 5.0 के तहत प्रोजेक्ट ‘नई किरण’ की शुरुआत, दो परिवारों में हुआ समझौता

कानपुर देहात। महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान “मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण)” के अंतर्गत रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन कानपुर देहात स्थित सभागार कक्ष में प्रोजेक्ट नई किरण की शुरुआत पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में की गई।
कार्यक्रम के दौरान कुल 36 पारिवारिक मामले प्रस्तुत किए गए। नई किरण टीम के सदस्यों द्वारा दोनों पक्षों को समझाने-बुझाने के बाद 02 परिवारों में आपसी सहमति के आधार पर समझौता कराया गया। समझौते के बाद पति-पत्नी खुशी-खुशी साथ रहने के लिए तैयार हो गए। शेष प्रार्थना पत्रों पर सुनवाई के लिए अगली तिथि निर्धारित की गई।
पुलिस विभाग के अनुसार, प्रोजेक्ट नई किरण का मुख्य उद्देश्य पारिवारिक विवादों को संवाद और समझौते के माध्यम से सुलझाकर बिखरते परिवारों को एक सूत्र में बांधना है।
इस अवसर पर थानाध्यक्ष सुषमा, महिला सहायता प्रकोष्ठ की रंजना सोनकर, शालू देवी, शिवम पाण्डेय एवं पिंकी देवी सहित प्रोजेक्ट नई किरण के सदस्य कंचन मिश्रा और रामप्रकाश ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें