ऐरवा कटरा/औरैया। जनपद औरैया के ऐरवा कटरा क्षेत्र के ग्राम ऐरवा टिकटा में 12 जून से आयोजित श्रीमद्भागवत नौ दिवसीय कथा ज्ञान यज्ञ का शनिवार को विधिवत समापन हो गया। रविवार को महाहवन के उपरांत विशाल ब्रह्मभोज भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
कथा के दौरान सुप्रसिद्ध कथा वाचिका सुधा शास्त्री एवं कथा वाचक ग्रीश शास्त्री ने श्रीमद्भागवत महापुराण के दिव्य प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन कर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। नौ दिनों तक चले धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण करने पहुंचे।
भव्य आयोजन को सफल बनाने में बिधूना विधानसभा अध्यक्ष रानू पालीवाल, ग्राम प्रधान मनोज शर्मा, पूर्व प्रधान रामप्रकाश, समाजसेवी विनय चक्रवर्ती, प्रमोद चक्रवर्ती, सिपाही लाल चक्रवर्ती, मानसिंह कमल, रमाकांत चक्रवर्ती सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोगों और ग्रामवासियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
आयोजक समिति ने बताया कि भंडारा दोपहर 3 बजे से प्रारंभ हुआ और देर रात तक श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण जारी रहेगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सुरक्षा, पेयजल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के विशेष प्रबंध किए गए हैं।
रिपोर्ट: गौरव कुमार पोरवाल









