प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के अंतर्गत प्रोत्साहन राशि वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया

 

कानपुर देहात “प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना” के अंतर्गत  प्रधानमंत्री  द्वारा लाभार्थियों को प्रोत्साहन राशि वितरण एवं उनके ओजस्वी उद्बोधन कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, उद्यमियों, व्यापारियों एवं नागरिकों ने प्रधानमंत्री  के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना।
इस अवसर पर  जिला पंचायत अध्यक्ष  नीरज रानी ,  विधायक रसूलाबाद  पूनम संखवार ,  भाजपा जिला अध्यक्ष रेणुका सचान जिलाधिकारी कपिल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल, अपर जिला अधिकारी प्रशासन अमित कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जनपद के उद्यमियों, व्यापारियों एवं नागरिकों ने भी सहभागिता की।
प्रधानमंत्री  ने अपने संबोधन में विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका, रोजगार सृजन, उद्यमिता को प्रोत्साहन तथा आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने हेतु केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने तथा युवाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को भी रेखांकित किया।
कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया तथा उपस्थित जनसमूह ने केंद्र सरकार की रोजगारोन्मुखी एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना की। इस मौके पर सहायक श्रमायुक्त राम अशीष सहित संबंधित अधिकारीगण उद्यमी, व्यापारी व नागरिक उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें