कानपुर देहात: नाबालिग को शराब पिलाकर छेड़छाड़, देवर-नद गिरफ्तार

 

कानपुर देहात थाना मंगलपुर पुलिस ने 12 साल की बच्ची को कोल्डड्रिंक में शराब पिलाकर छेड़छाड़ करने के आरोप में 2 लोगों को गिरफ्तार किया। 19 जून को वादिनी ने तहरीर दी कि पड़ोस की गायत्री, 26 और उसके देवर नवनीत, 22 ने बच्ची को घर बुलाकर वारदात की। बच्ची के शोर मचाने पर मामला खुला। पुलिस ने आज झींझक स्टेशन और महोई टैम्पो स्टैण्ड से दोनों को पकड़ा। FIR 167/2026, धारा 74/123 BNS व POCSO एक्ट 9m/10 दर्ज। पूछताछ में दोनों ने शराब के नशे में घटना कबूल की। नवनीत पर 2020 का दहेज उत्पीड़न केस भी है। दोनों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें