उरई में परिवहन विभाग की सख्ती, नियम तोड़ने वाले 6 वाहनों पर कार्रवाई

उरई। परिवहन विभाग द्वारा यात्रियों की सुरक्षा और नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए अवैध रुप से संचालित व परमिट शर्ताें का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध जनपद के विभिन्न मार्गों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। उक्त अभियान के दौरान परमिट शर्तों का उल्लंघन करने वाले 06 वाहनों के विरुद्ध चालान/निरुद्ध की कार्यवाही की गई।
सुरेश कुमार सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) द्वारा प्रवर्तन कार्यवाही के दौरान वाहन चालकों को चेतावनी दी गयी कि वे अपने वाहनों के समस्त दस्तावेज (जैसे-परमिट, फिटनेस, बीमा, कर जमा का प्रमाण, पंजीयन प्रमाण पत्र आदि) दुरुस्त रखें व तय क्षमता के अनुसार ही सवारियाँ बैठायें तथायात्रियों की सुरक्षा के मानकों (जैसे-फस्र्ट एड बाॅक्स, अग्निशामक यन्त्र आदि) का पूरा ध्यान रखें।
सुरेश कुमार सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) द्वारा वाहन चालकों को चेतावनी देते हुए कहा गया कि यदि प्रवर्तन कार्यवाही के दौरान कोई भी वाहन चालक उक्त नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया जाएगा तो उपरोक्त वाहन के पंजीयन/परमिट निरस्तीकरण की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी, जिसका समस्त उत्तरदायित्व वाहन स्वामी/चालक का होगा। साथ ही वाहन चालकों को यह भी अवगत कराया गया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी निरन्तर जारी रहेगा। बिना वैध दस्तावेज या परमिट शर्तों के विपरीत वाहन चलानें वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें