अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई, मजबूत पैरवी और भूमि विवादों के समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश
जालौन। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में अभियोजन, अपराध नियंत्रण एवं भूमि विवाद निस्तारण की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में हत्या, लूट, महिला अपराध, पॉक्सो एवं गैंगस्टर एक्ट के मामलों की प्रगति का परीक्षण करते हुए निर्देश दिए गए कि गंभीर अपराधों की विवेचना निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कर प्रभावी पैरवी सुनिश्चित की जाए, जिससे दोषियों को शीघ्र सजा मिल सके। भूमि विवादों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकांश कानून-व्यवस्था संबंधी समस्याओं की जड़ भूमि विवाद होते हैं। इसलिए राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीमें नियमित रूप से मौके पर पहुंचकर पैमाइश, सीमांकन एवं कब्जा विवादों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। आईजीआरएस, जनसुनवाई एवं थाना समाधान दिवस में प्राप्त भूमि विवादों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए गए।










