चौकी हदरूख प्रभारी मुकेश गौतम की सुपुत्री ने अभूतपूर्व उपलब्धियों का रचा इतिहास

 

चार-चार सरकारी नौकरियों में चयन, 55 दिनों में रचा कीर्ति मान इतिहास की मिसाल

उरई जालौन। जनपद जालौन के थाना कुठौंद क्षेत्र के पुलिस चौकी हदरूख प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार गौतम की पुत्री नेहा गौतम ने ऐसा कीर्तिमान स्थापित किया है, ।जो लाखों युवाओं, विशेषकर महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गया है। शादीशुदा होने के साथ-साथ दूरस्थ क्षेत्र में शिक्षिका के पद पर कार्यरत रहते हुए उन्होंने मात्र 55 दिनों के भीतर चार प्रतिष्ठित सरकारी परीक्षाओं में सफलता हासिल की।
बताया जा रहा है कि उनका चयन IB, SSC CGL, DSSSB PGT और Delhi High Court जैसी महत्वपूर्ण भर्तियों में हुआ है। नौकरी और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच इस स्तर की उपलब्धि ने उन्हें चर्चा का विषय बना दिया है।जहां कई अभ्यर्थी वर्षों तक एक परीक्षा में सफलता के लिए संघर्ष करते हैं, वहीं इस अभूतपूर्व उपलब्धि ने साबित कर दिया कि दृढ़ संकल्प, मेहनत और सही रणनीति से असंभव दिखने वाले लक्ष्य भी हासिल किए जा सकते हैं।
सोशल मीडिया पर लोग उन्हें “महिला शक्ति की मिसाल” और “नई पीढ़ी की प्रेरणा” बता रहे हैं। उनकी सफलता उन लाखों युवतियों के लिए संदेश है जो परिस्थितियों को अपनी उड़ान में बाधा मान लेती हैं। नेहा गौतम की शादी मथुरा निवासी चंद्रभान गौतम के साथ हुई थी ।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें