कानपुर देहात जिला उद्यान अधिकारी कानुपर देहात डॉ०बल्देव प्रसाद ने समस्त किसान भाइयों को सूचित किया है कि मुख्यमन्त्री राज्य औद्यानिक विकास एव एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के अन्तर्गत औषधीय फसलें सतावर, सफेद मूसली, अश्वगधा, तुलसी, मुलैठी आदि फसलों की खेती पर अनुमन्य लागत धनराशि रू0 1.50 लाख प्रति हे० का 40 प्रतिशत धनराशि रू0 60000 प्रति हे० का अनुदान रोपण सामग्री एवं अन्य निवेश के रूप में प्रति कृषक 2.0 हे० तक अनुमन्य है। इसी प्रकार मसाला क्षेत्र विस्तार कार्यक्रम अन्तर्गत प्याज, लहसुन एवं धनियाँ बीज की खेती पर लागत धनराशि रू0 50000 का 40 प्रतिशत धनराशि रू० 20000 प्रति हे0 की राज्य सहायता अनुमन्य देय है। इच्छुक कृषक उद्यान विभाग के पोर्टल www.dbt. uphorticulture.in पर अपना पंजीकरण कराकर आवेदन पत्र विकास भवन के कमरा न0-315 में दिनांक 30 जून 2026 तक जमा कर सकते हैं। पंजीकरण हेतु खतौनी, आधार, बैंक पासबुक की छायाप्रति, मोबाइल नम्बर, फोटो आदि आवश्यक है। योजना के लाभार्थी को “पर ड्राप मोर काप’ (माइकोइरीगेशन) अन्तर्गत ड्रिप / स्प्रिंकलर सिंचाई पद्यति का लाभ भी दिया जायेगा। जिसमें सामान्य कृषकों को 65 से 75 प्रतिशत तथा लघु-सीमान्त कृषकों को 80 से 90 प्रतिशत राजकीय सहायता देय है। इच्छुक कृषक विभाग में तैनात क्षेत्रीय निरीक्षकों तथा उद्यान विभाग विकास भवन, माती, कानपुर देहात में स्थित कार्यालय कमरा न0-315 में आकर अन्य जानकारी व आवेदन जमा कर सकते है। अधिक जानकारी के लिये जिला उद्यान अधिकारी के सी०यू०जी० मो०न०- 9151066898 पर सम्पर्क करें।










