नगर पंचायत अकबरपुर को नवयुग पालिका योजना से आच्छादित किए जाने हेतु परियोजना चयन समिति की जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक

 

कानपुर देहात जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल की उपस्थिति में नगर पंचायत अकबरपुर को नवयुग पालिका योजना से आच्छादित किए जाने के संबंध में परियोजना चयन समिति की बैठक कलेक्ट्रेट स्थित माँ मुक्तेश्वरी देवी सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में नगर पंचायत अकबरपुर क्षेत्र के समग्र विकास हेतु विभिन्न प्रस्तावित विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान नगर क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, नागरिक सुविधाओं के विस्तार तथा शहरी विकास से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं के प्रस्तावों पर विचार विमर्श किया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नगर पंचायत क्षेत्र की आवश्यकताओं एवं जनहित को प्राथमिकता देते हुए कार्ययोजना को गुणवत्तापूर्ण ढंग से तैयार किया जाए तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर शासन को प्रेषित किया जाए। उन्होंने कहा कि नवयुग पालिका योजना के माध्यम से नगर पंचायत क्षेत्र में अवस्थापना सुविधाओं का विकास सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे स्थानीय नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) दुष्यंत कुमार मौर्य, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) दिग्विजय सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद, प्रभागीय वनाधिकारी ए.के. पाण्डेय, नगर पंचायत अकबरपुर अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेन्द्र सिंह ‘गुड्डन’, अधिशासी अधिकारी अकबरपुर आशीष कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें