कानपुर देहात जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने बताया कि पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग के न्यूनतम् इण्टरमीडिएट उत्तीर्ण शैक्षिक योग्यता रखने वाले बेरोजगार युवक / युवतियों, जिनके माता-पिता / अभिभावकों की समस्त स्रोतों से अधिकतम वार्षिक आय रू0 1,00,000/- तक है, को रोजगारपरक कम्प्यूटर प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में भारत सरकार की संस्था ‘नीलिट’ (राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान) से मान्यता प्राप्त संस्था द्वारा ‘सी०सी०सी० प्रशिक्षण प्रदान कराया जायेगा। सी०सी०सी० प्रशिक्षणार्थियों के चयन हेतु पात्रता की शर्ते निम्नलिखित हैं-1- इस योजना के अन्तर्गत जनपद में निवास कर रहे उ०प्र० के पिछड़े वर्ग के ऐसे बेरोजगार युवक /युवतियां जिनके अभिभावकों की वार्षिक आय 1,00,000/- से अधिक न हो सी.सी.सी. कम्प्यूटर प्रशिक्षण अनुमन्य होगा।
2- सी०सी०सी० कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिये (10+2) इण्टरमीडिएट न्यूनतम शैक्षिक अर्हता आवश्यक है।
3- प्रशिक्षणार्थी की अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए।
4- प्रशिक्षार्थी बेरोजगार हो तथा किसी शिक्षण संस्था से छात्रवृत्ति न. लेता हो।
5- युवक/युवतियों कम्प्यूटर प्रशिक्षण की अवधि तीन माह की होगी।
6- इस योजना के अन्तर्गत भारत सरकार की अधिकृत संस्था ‘डोयक’ DOACC से मान्यता प्राप्त कम्प्यूटर संस्था के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। विभाग द्वारा संस्था की निर्धारित फीस से प्रति लाभार्थी अधिकतम रू0 3,500/- की धनराशि चयनित कम्प्यूटर संस्था जहाँ प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा है को भुगतान किया जायेगा।
6- प्रशिक्षार्थियों द्वारा आवेदन में भरी गयी जानकारी का सत्यापन उनके मूल अभिलेखों (आय, जाति, निवास एवं शैक्षिक प्रमाण पत्रों) से मिलान किया जायेगा। प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक अभ्यर्थी दिनांक 16 जून, 2026 से 10 जुलाई, 2026 तक कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजना से संबंधित जानकारी व विस्तृत दिशा-निर्देश, पात्रता, समय सारिणी एवं आवेदन प्रक्रिया पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, उ०प्र० विभागीय वेबसाइट योजना के पोर्टल https://obccomputertraining.upsdc.gov.in पर उपलब्ध है। ऑनलाइन आवेदन के उपरांत अभ्यर्थियों को आवेदन-पत्र की हार्डकॉपी आवश्यक संलग्नकों सहित दिनांक 10 जुलाई, 2026 सायं 05:00 बजे तक कमरा नम्बर 111 जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय, कानपुर देहात में जमा करना अनिवार्य होगा।









