सिंचाई विभाग के नालों की प्रस्तावित सफाई कार्ययोजना के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने की बैठक, दिये आवश्यक दिशा निर्देश।

 

कानपुर देहात जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट स्थित माँ मुक्तेश्वरी देवी सभागार में जनपद में पड़ने वाले सिंचाई विभाग के नालों की सफाई एवं जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए जाने के संबंध में प्रस्तावित कार्ययोजना पर बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मानसून के दृष्टिगत सिंचाई विभाग के सभी नालों की समयबद्ध एवं प्रभावी सफाई सुनिश्चित की जाए, जिससे जल निकासी व्यवस्था सुचारु बनी रहे तथा जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि वर्षाकाल में किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाव हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्व से ही पूर्ण कर ली जाएं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि नालों से प्रभावित ग्रामों के ग्राम प्रधानों, जनप्रतिनिधियों एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को कार्ययोजना, रोस्टर एवं सफाई कार्यक्रम की जानकारी उपलब्ध कराई जाए, जिससे कार्यों में पारदर्शिता एवं समन्वय बना रहे। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता से कार्यों की निगरानी और अधिक प्रभावी ढंग से की जा सकेगी। बैठक में जिलाधिकारी ने नालों की सफाई कार्यों के सत्यापन हेतु टीम गठित करने के निर्देश दिए। साथ ही सफाई कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर सत्यापन कराने एवं कार्य की प्रगति के फोटोग्राफिक साक्ष्य संकलित करने के निर्देश भी दिए, जिससे कार्यों की गुणवत्ता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता (सिंचाई) को विभाग से संबंधित प्राप्त आईजीआरएस शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा जनसमस्याओं का प्रभावी समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) दिग्विजय सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें