चौबेपुर के ओमनगर ककरहा में गंदगी का अंबार, स्थानीय लोग परेशान

कानपुर नगर। चौबेपुर क्षेत्र के ओमनगर ककरहा में स्वच्छ भारत मिशन की मंशा को धता बताते हुए गंदगी का अंबार लगा हुआ है। क्षेत्र की नालियां गंदगी से भरी हैं, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासियों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद सफाई व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ। गंदगी से भरी नालियों में मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है, जिससे डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि सफाई कर्मी नियमित रूप से नहीं आते हैं। यदि कभी आते भी हैं तो केवल औपचारिकता निभाकर हाजिरी लगाते हैं और बिना सफाई किए लौट जाते हैं। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से जल्द से जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने और जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
स्थानीय लोगों का सवाल है कि आखिर जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या पर ध्यान क्यों नहीं दे रहे हैं और क्षेत्र में नियमित सफाई कब शुरू होगी। गंदगी के कारण लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें