चोरी की मोटरसाइकिल के साथ युवक गिरफ्तार, मंगलपुर पुलिस की कार्रवाई

कानपुर देहात। अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना मंगलपुर पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम झींझक कस्बे में ओवरब्रिज से रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से आता दिखाई दिया, जिसने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम ज्ञानी पुत्र बीरेन्द्र सिंह निवासी औरंगाबाद झड़ा, थाना मंगलपुर बताया। मोटरसाइकिल के कागजात न दिखा पाने पर कड़ाई से पूछताछ की गई, जिसमें आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने 2 जनवरी 2026 को मध्य प्रदेश के मुरैना स्थित सुभाष नगर स्टेशन रोड से मोटरसाइकिल चोरी की थी।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल बरामद की है। बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना मंगलपुर में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें