कानपुर देहात – 12 जून 2026 को थाना मंगलपुर में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि ज्योति नाम की युवती की हत्या कर उसका शव कार से ले जाकर सेंगुर नदी में फेंक दिया गया। इस शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने 13 जून 2026 को मुख्य आरोपी रेखा देवी (26 वर्ष) को मंगलपुर क्षेत्र के महोई टेंपो स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस पूछताछ में रेखा देवी ने बताया कि उसके पति के बाहर रहने के दौरान उसके अपने देवर मिलन से संबंध बन गए थे। 5 जून 2026 को दोनों घर में थे, तभी ज्योति ने उन्हें देख लिया और विरोध किया। आरोप है कि पकड़े जाने के डर से रेखा और मिलन ने चाकू से ज्योति की हत्या कर दी।
इसके बाद उन्होंने परिवार के अन्य लोगों को घटना की जानकारी दी। आरोप है कि सभी ने मिलकर शव को दरी में लपेटा, कार से ले गए और सेंगुर नदी में फेंक दिया। बाद में शव मिलने की सूचना के बाद आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए थे।
पुलिस का कहना है कि बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। गिरफ्तार महिला को अदालत में पेश किया जा रहा है।












