केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नगर पंचायत अमरौधा में जन जागरूकता एवं जन संवाद कार्यक्रम आयोजित

कानपुर देहात – केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान” थीम के अंतर्गत आज नगर पंचायत अमरौधा के वार्ड संख्या-09 टण्डन बाजार में जन जागरूकता शिविर एवं जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन, पीएम स्वनिधि योजना सहित केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन को प्रदान की गई। साथ ही “सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  राकेश सचान जी, कैबिनेट मंत्री, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तथा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण भी किया गया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित महिलाओं एवं पुरुषों को सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए उनसे संवाद स्थापित किया तथा अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ दिलाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में सौरभ मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष कानपुर देहात, अनीसा बेगम, अध्यक्ष नगर पंचायत अमरौधा, नीति त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत अमरौधा, उपखंड अधिकारी एवं अवर अभियंता विद्युत वितरण खंड अमरौधा, अमित पोरवाल, पुलिस चौकी प्रभारी अमरौधा, अजीत कुमार, क्षेत्रीय लेखपाल सहित समस्त सभासदगण, कर्मचारीगण एवं नगर क्षेत्र के सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जनसामान्य को जागरूक करना एवं पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना रहा।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें