सीएचसी शिवली में 7 माह से बंद पड़ा आयुष्मान कार्यालय, गरीबों के नहीं बन रहे गोल्डन कार्ड

शिवली कानपुर देहात। कस्बा शिवली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पिछले सात माह से आयुष्मान भारत कार्यालय में ताला बन्द होने से क्षेत्र की आम जनता के नहीं बन पा रहे हैं आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड। आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए दर दर भटक रहे हैं क्षेत्र के गरीब नागरिक नहीं हो पा रही है उनके निशुल्क उपचार कराए जाने की व्यवस्था। क्षेत्रीय लोगों ने शिवली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयुष्मान कार्ड बनवाए जाने की व्यवस्था शुरू करवाए जाने की मांग की है।
बताते चलें कि भारत सरकार द्वारा गरीबों को पांच लाख रुपयों तक का निशुल्क उपचार कराए जाने के लिए लोगों के गोल्डन आयुष्मान भारत कार्ड बनाए जाने के लिए सीएचसी शिवली में आयुष्मान मित्र अर्पित को संविदा पर तैनात किया गया था जो सीएचसी शिवली में स्थित एक कमरे में बैठकर आने वाले क्षेत्रीय लोगों के कार्ड बनाए जाने का काम करता था। सीएचसी शिवली प्रभारी डॉक्टर सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि नवंबर 2025 में संविदा कर्मी अर्पित की स्वास्थ्य विभाग में गोरखपुर जनपद में नौकरी लग जाने पर वह यहां से चला गया है। तब से कमरे में ताला लटक रहा है। तीन बार पत्र लिखकर विभागीय अधिकारियों को भेज कर सीएचसी शिवली में आयुष्मान मित्र तैनात किए जाने की फरियाद की जा चुकी है लेकिन अब तक अधिकारियों द्वारा इस और कोई ध्यान नहीं दिया गया है। जिसके परिणाम स्वरुप सात माह से लोगों के आयुष्मान गोल्डन कार्ड नहीं बन पा रहे हैं।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें