कुत्ते के काटने के बाद वैक्सीन लगने के बाद भी बच्ची की मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

फफूंद। थाना क्षेत्र के गांव गुलाबपुर निवासी रविंदर सिंह नायक की 11 वर्षीय पुत्री गुंजन को 15 मई को कुत्ते ने काट लिया था।परिजनों द्वारा उसे दिबियापुर सीएचसी में एंटी रेबीज वैक्सीन की निर्धारित डोज भी लगाई गई थीं। चौथी डोज लगने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिस पर उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।स्वास्थ्य में सुधार न होने पर मंगलवार को परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए कानपुर ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने लापरवाही की आशंका जताई और शव को दिबियापुर सीएचसी ले गए और सीएचसी अधीक्षक को जानकारी देते हुए स्वास्थ्य कर्मी द्वारा लापरवाही का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की।जिस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय आनंद ने बताया कि बालिका को सभी डोज समय पर लगाई गई थीं। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें