राजपुर पीएचसी में तैनात राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम आरबीएसके टीम की महिला चिकित्सा और कर्मचारियों ने संविदा फार्मासिस्ट पर मानसिक पताडता अभद्र व्यवहार और धमकी देने का आरोप लगाया है कर्मचारियों ने कार्यस्थल पर अनुरक्षित माहौल बनने की शिकायत करते हुए 26,,मई को जिलाधिकारी से मामले की शिकायत की थी इस प्रकरण में मुख्य चिकित्सा अधिकारी सीएमओ ने चार सदस्यीय जांच टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए हैं शुक्रवार को जांच टीम ने पीएचसी पहुंचकर संबंधित कर्मचारियों के बयान दर्ज किए शिकायत का अनुसार राजपुर पीएचसी में तैनात संविदा फार्मासिस्ट पर कमचारियों पर दबाव बनाने और अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगाए गए हैं महिला चिकित्सकों और कर्मचारियों क्या कहना है कि इस संबंध में पूर्व में शिकायतें दी गई थी लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं है कर्मचारियों ने यह भी आरोप लगाया कि उनके खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है पीड़ित कर्मचारियों ने आशंका जताई कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में कोई अप्रिय घटना हो सकती है उन्होंने जिलाधिकारी से निष्पक्ष जांच और उचित कार्यवाही की मांग की है वही आरोपित फार्मासिस्ट ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपो को निराधार बताया उनका कहना है कि उन्होंने कभी किसी कर्मचारी के साथ अभद्र व्यवहार नहीं किया और उनके कार्य व्यवहार के बारे में अस्पताल के अन्य कर्मचारी से जानकारी ली जा सकती है सीएमओ डाक्टर एके सिंह के निर्देश पर गठित चार सदस्यीय जांच टीम ने शुक्रवार को पीएचसी का दौरा किया एसीएमओ एस एल बर्मा के नेतृत्व में टीम ने आरसीएसके टीम के चिकित्सक डॉ आकांक्षा मिश्रा डॉ आशीष मिश्रा और एएनएम पारूल देवी के बयान दर्ज किए जांच टीम मे प्रशानिक अधिकारी राम खिलावन मौर्य डॉ रिदिमा श्रिपाठी और डा जया भी मौजूद रही
साहिल कटियार
संवाददाता सिकंदरा
कानपुर देहात








