कानपुर देहात मे स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों पैथालॉजी लैव और निजी नर्सिंग होम के खिलाफ कार्यवाही तेज कर दी है उच्च अधिकारियों के निर्देश पर जिले में लगातार छापेमारी की जा रही है जिससे अवैध संचालकों में हड़कंप मच गया है यह विशेष अभियान शासन की मनसा के अनुरूप अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण कानपुर मंडल और कानपुर देहात के जिला अधिकारी के सत्य निर्देशों पर चलाया जा रहा है इसी क्रम में शुक्रवार 29 में 2026 को अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारीACMO,डॉ एस एल बर्मा के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जनपद के ग्रामीण और कस्बाई इलाकों में औचक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान टीम को कई चिकित्सा केंद्र बिना वैध पंजीकरण या निर्धारित मानकों के विपरीत संचालित होते मिले नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर एसीएमओ ने तत्काल प्रभाव से पांच क्लीनिक और पैथोलॉजी लैब को सील कर दिया है सील किए गए केंद्रो मे राजपुर स्थित आरजेएम हॉस्पिटल लैब एवं पैथोलॉजी देव डेंटल क्लिनिक पर प्रिंस डेंटल क्लिनिक शामिल है इसके अतिरिक्त सिकंदरा हरिहरपुर रोड पर डॉक्टर दिनेश चंद्र सचान का निजी क्लीनिक और सिकंदरा में डॉक्टर अशोक कुमार कटियार का पाली क्लीनिक भी सील किया गया मुख्य चिकित्सा अधिकारी CMO, कार्यालय के सूत्रों के अनुसार यह अभियान आगे भी जारी रहेगा स्वास्थ्य विभाग में चेतावनी दी है कि यदि कोई क्लिनिक पैथोलॉजी या अस्पताल बिना वैध पंजीकरण नवीनीकरण के संचालित पाया गया तो उसके खिलाफ महामारी अधिनियम और संबंधित धाराओं के तहत सख्त कानून कानूनी कार्रवाई की जाएगी विभाग की इस कार्रवाई की जाएगी विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र के झोलाछाप और अवैध लैब संचालक भुमिगत हो गए है
साहिल कटियार
संवाददाता सिकंदरा
कानपुर देहात








