पुखरायां कानपुर देहात – 81 दिवसीय गौ रक्षार्थ धर्म युद्ध यात्रा जिसका मुख्य उद्देश्य गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित किए जाने एवं गोवंश हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाए जाने की मांग को लेकर भोगनीपुर विधानसभा में पधार रहे परमपूज्य ज्योतिषमठ पीठाधीश्वर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज जी की यात्रा के भव्य स्वागत सम्मान एवं जनसंवाद और पादुका पूजन के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरो पर चल रही है।। इस संबंध में भोगनीपुर विधानसभा प्रभारी गौ- रक्षार्थ धर्म युद्ध यात्रा राघव अग्निहोत्री ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।।
उन्होंने बताया कि परमाराध्य परमधर्माधीश उत्तराम्नाय ज्योतिषपीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ‘1008’ आगामी 31 मई 2026 को प्रातः 8:15 बजे जनपद कानपुर देहात की सीमा में प्रवेश करेंगे। यात्रा का प्रथम स्वागत कार्यक्रम विधानसभा क्षेत्र भोगनीपुर के यमुना पुल पर आयोजित होगा।
यात्रा के दौरान शंकराचार्य स्वामी विभिन्न धार्मिक स्थलों पर दर्शन-पूजन करेंगे तथा जनसभाओं को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के अंतर्गत भोगनीपुर, पुखरायां, मुसानगर, स्वागत सभाएं आयोजित की जाएंगी।। यात्रा के प्रभारी राघव अग्निहोत्री ने बताया कि शंकराचार्य जी के आगमन की सूचना को जन-जन तक पहुंचाने पोस्टर होर्डिंग एवं ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से पूरे क्षेत्र व नगर में लगातार किया जा रहा है।। जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग शंकराचार्य जी के दर्शनकर व उनके बचन सुनकर अपने जीवन को धन्य बना सके।।
इस अवसर पर यात्रा से जुड़े कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








