दबंगों से परेशान किसान ने डीएम कार्यालय पर भूख हड़ताल का ऐलान

झींझक कानपुर देहात। थाना क्षेत्र के दया का पुरवा गांव में सीवर टैंक पर दबंगों द्वारा लेंटर ना डाले जाने से परेशान किसान ने जिलाधिकारी कानपुर देहात के कार्यालय में भूख हड़ताल करेगा। उक्त बात की जानकारी पीड़ित किसान ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए दी।थाना मंगलपुर क्षेत्र के दया का पुरवा गांव निवासी राम नरेश ने जिलाधिकारी कानपुर देहात को दिए प्रार्थना पत्र मे बताया कि बुजुर्गी जगह पर बनी दीवाल के सहारे सीध मे सीवर टैंक
बनवाया है आरोप है कि गांव के ही निवासी राजकुमार गिरिजा शंकर अशोक कुमार ज्ञान चन्द्र अभिनय धर्मवीर सतेन्द्र सुशील कब्जा करना चाहते है जब मैंने सीवर टैंक मे लेंटर डालने लगा तो उक्त लोगो ने गाली गलौच करके हुए सीवर टैंक ध्वस्त कर दिया तथा जान से मारने की धमकी दी।पीड़ित ने कई अधिकारियों को कई बार शिकायती पत्र भी दिया मगर अधिकारियों द्वारा कोई कानूनी कारवाई नहीं की गई।जिससे उक्त लोगो के हौसले बुलंद है जिससे परेशान होकर पीड़ित से पूरे परिवार के साथ 25 मई को सुबह 10 बजे जिलाधिकारी कानपुर देहात के कार्यालय के सामने अनिश्चित कालीन आमरण अनशन एवम भूख हड़ताल करेगा।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें