कानपुर देहात मुख्यमंत्री के दिसंबर 2027 तक प्रदेश को बाल श्रम मुक्त बनाने के संकल्प को लेकर कानपुर देहात में श्रम विभाग ने सख्त अभियान चलाया। सहायक श्रमायुक्त राम अशीष के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने अकबरपुर और रूरा क्षेत्र में छापेमारी कर दो होटलों से 4 बाल श्रमिकों को मुक्त कराया।
रूरा चौराहा स्थित छोले भटूरे की दुकान और अकबरपुर के एक होटल से बच्चों को रेस्क्यू किया गया। सभी बच्चों को आयु परीक्षण के लिए बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। दोषी सेवायोजकों को नोटिस जारी किए गए हैं।
कार्रवाई में श्रम विभाग, AHT, चाइल्ड लाइन और प्रोबेशन विभाग की टीम शामिल रही।














