कुठोंद-जालौन ब्लॉक एस्टेट हाईवे के नाले में गंदगी का अंबार, लोगों में नाराजगी

कुठोंद क्षेत्र के ब्लॉक एस्टेट हाईवे किनारे बने नाले में भारी मात्रा में गंदगी जमा होने से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नाले में कूड़ा-कचरा और गंदा पानी भरा होने के कारण आसपास दुर्गंध फैल रही है, जिससे राहगीरों और दुकानदारों में नाराजगी देखी जा रही है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि लंबे समय से नाले की सफाई नहीं कराई गई है, जिसके चलते गंदगी का अंबार लग गया है। गर्मी के मौसम में इससे बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। लोगों ने प्रशासन और नगर पंचायत से जल्द सफाई अभियान चलाकर नाले की सफाई कराने की मांग की है।
क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। लोगों का कहना है कि स्वच्छता के दावे केवल कागजों तक सीमित नजर आ रहे हैं।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें