शिवली पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

कानपुर देहात। थाना शिवली पुलिस ने महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक 14 मई 2026 को वादी की नाबालिग भांजी को बहला-फुसलाकर ले जाने की शिकायत पर थाना शिवली में चन्दू मंसूरी उर्फ चांद पुत्र हामिद मंसूरी निवासी शंकर नगर कस्बा व थाना शिवली के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने उसी दिन बालिका को सकुशल बरामद कर लिया था।
विवेचना के दौरान साक्ष्य मिलने पर मुकदमे में बीएनएस की धारा 65(1), पॉक्सो एक्ट तथा उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की धाराएं बढ़ाई गईं। शनिवार को पुलिस टीम ने आरोपी को पाण्डू नदी पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें