कानपुर देहात के राजपुर कस्बे में छत से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया यह घटना गुरुवार सुबह करीब 3 बजे पटेल नगर में हुई जब युवक लघुशंका के लिए उठा और नीद मे होने के कारण छत से नीचे गिर गया घायल युवक शैलेन्द्र सिंह(45) को परिजनों ने तत्काल प्राथमिक विद्यालय स्वास्थ्य केंद्र PHC मे भर्ती कराया डाक्टरों प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि वह प्रतिदिन छत पर सोता है गुरुवार सुबह जब वह लघुशंका के लिए उठा तो नीद मे होने के कारण उसका पैर फिसल गया और वह घर के बाहर आरसीसी सडक पर जा गिरा गिरने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और शैलेन्द्र को घायल अवस्था में स्वास्थ्य केंद्र ले गए डाक्टर धुव सिंह ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है
साहिल कटियार
संवाददाता सिकंदरा
कानपुर देहात











