राकेश मसाला इंडस्ट्रीज में मजदूरों की हड़ताल, वेतन और कार्य समय को लेकर जताया विरोध

कानपुर देहात। जनपद कानपुर देहात स्थित राकेश मसाला इंडस्ट्री में मजदूरों और कर्मचारियों ने वेतन तथा कार्य समय को लेकर हड़ताल कर दी। कर्मचारियों का आरोप है कि शासन के निर्देशानुसार उचित वेतन नहीं दिया जा रहा है और 8 घंटे की जगह 12 घंटे तक कार्य कराया जा रहा है, जिससे कर्मचारियों में भारी नाराजगी है।
हड़ताल कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि उत्तर प्रदेश सरकार एवं श्रम विभाग के नियमों के अनुसार कर्मचारियों से सामान्य रूप से 8 घंटे कार्य लिया जाना चाहिए तथा अतिरिक्त समय कार्य लेने पर ओवरटाइम का भुगतान किया जाना चाहिए। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि लंबे समय से उनकी समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है, जिसके चलते उन्हें हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा।
कर्मचारियों ने यह भी मांग की कि सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतन के अनुसार मजदूरी दी जाए। कर्मचारियों का कहना है कि कानपुर देहात जैसे जिलों में सरकार द्वारा श्रमिकों के लिए न्यूनतम वेतन तय किया गया है, जिसका पालन उद्योग प्रबंधन द्वारा किया जाना चाहिए।
हड़ताल की सूचना मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कर्मचारियों ने प्रशासन एवं श्रम विभाग से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। वहीं कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें