कानपुर देहात में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत 14 मई 2026 को विभिन्न थानों की पुलिस ने कई आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की।
थाना गजनेर पुलिस ने मु0अ0सं0-57/2011 धारा 323/504 भादवि से संबंधित वारंटी अभियुक्त राजेन्द्र पुत्र रामप्रसाद निवासी ग्राम बिल्टी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की। इसी क्रम में मु0अ0सं0-262/2024 के तहत अजय पुत्र श्रीपाल निवासी ग्राम निनाया को भी गिरफ्तार किया गया।
इसके अलावा थाना गजनेर पुलिस ने मु0अ0सं0-235/2013 से संबंधित अभियुक्त जावेद कुरैशी पुत्र मो. रफीक कुरैशी निवासी रामचबूतरा कालपी, जनपद जालौन को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की।
वहीं थाना रसूलाबाद पुलिस ने मिर्जापुर लकोठिया तिराहे पर आने-जाने वाली स्कूली छात्राओं के साथ अशोभनीय हरकत और अश्लील गाने गाने के आरोप में अजय कुमार पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी मैजू समस्तपुर को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ अ0सं0-192/2026 धारा 296 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई।
जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने अभियान चलाकर कुल 21 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत चालान किया। इसमें थाना रूरा से 2, भोगनीपुर से 8, देवराहट से 2, राजपुर से 1, डेरापुर से 2, रसूलाबाद से 5 तथा मंगलपुर थाना क्षेत्र से 1 व्यक्ति शामिल रहा।












