मूसानगर थाने में 753 पेटी अंग्रेजी शराब नष्ट, प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में हुई कार्रवाई

कानपुर देहात पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना मूसानगर परिसर में 753 पेटी अंग्रेजी शराब का विनष्टीकरण कराया। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश के अनुपालन में बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में की गई।
पुलिस के अनुसार थाना मूसानगर में दर्ज एक मामले से संबंधित जब्त अंग्रेजी शराब को नष्ट करने के लिए जिलाधिकारी कपिल सिंह और पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई थी।
गठित टीम में उपजिलाधिकारी भोगनीपुर, क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर, जिला आबकारी अधिकारी कानपुर देहात तथा प्रभारी निरीक्षक थाना मूसानगर शामिल रहे। टीम की निगरानी में थाना परिसर में वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कराते हुए 753 पेटी अंग्रेजी शराब का पूर्ण रूप से विनष्टीकरण कराया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूरी कार्रवाई पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई गई। साथ ही जनपद में अवैध शराब तस्करी, नकली शराब और अवैध मदिरा कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस अधिकारियों को दें।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें