अपराधियों को सजा दिलाने के लिए ऑपरेशन कन्विक्शन पर जोर, कोर्ट पैरोकारों संग हुई समीक्षा बैठक

कानपुर देहात में अपराधियों को कानूनी सजा दिलाने और न्यायिक प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बुधवार को महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद ने की। इस दौरान मॉनीटरिंग सेल प्रभारी और जनपद के समस्त कोर्ट पैरोकार मौजूद रहे।
बैठक में ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत चिन्हित महत्वपूर्ण मामलों की अदालती पैरवी की समीक्षा की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ने सभी पैरोकारों को निर्देशित किया कि मामलों की मजबूत और प्रभावी पैरवी सुनिश्चित की जाए, ताकि अधिक से अधिक मामलों में दोषसिद्धि हो सके और अपराधियों को सजा मिल सके।
इसके साथ ही ऑपरेशन दहन अभियान को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान के तहत पुलिस मालखानों में लंबे समय से जमा जब्त मादक पदार्थों का सुरक्षित और वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण कराया जा रहा है।
अपर पुलिस अधीक्षक ने मादक पदार्थों से जुड़े मामलों में शीघ्र डिस्पोजल ऑर्डर प्राप्त करने के लिए न्यायालयों में प्रभावी पैरवी करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस और अभियोजन पक्ष के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया।
अधिकारियों ने बताया कि पिछली बार 30 डिस्पोजल किए गए थे, जबकि इस बार 100 से अधिक डिस्पोजल का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें