जूही थाना की मेस में लगी आग, फायर टीम ने बुझाया

 

 कानपुर नगर। जूही थाने की मेस में खाना बनाने के दौरान अचानक सिलेंडर में आग लग गई। आग की तेज लपटो को उठता देख थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। आग का विकराल रूप देख पुलिस ने फायर विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंचे किदवई नगर फायर टीम ने एक गाड़ी की मदद से आग पर काबू पाया। वही, किदवई नगर फायर अधिकारी कामता प्रसाद ने बताया कि गैस सिलेंडर लीकेज होने की वजह से मेस में आग लगी थी। जिसमें दो मोबाइल जलकर खाक हो गए। एक गाड़ी की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें