रास्ता पूछने के बहाने युवक से चोरी, मूसानगर पुलिस ने आरोपी दबोचा

कानपुर देहात के थाना मूसानगर पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए ₹15,800 और घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की है।
पुलिस के अनुसार 12 मई 2026 को सलारपुर निवासी प्रताप सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप था कि स्विफ्ट डिजायर कार में सवार लोगों ने रास्ता पूछने के बहाने युवक को बैठाकर उसके रुपये चोरी कर लिए।
मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रात में चेकिंग के दौरान हलिया मोड़ के आगे वैशाली ढाबा के पास आरोपी करन पुत्र मुन्ना निवासी हरदोई को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से ₹15,800 बरामद हुए।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने भोगनीपुर के पास एक व्यक्ति को अपनी कार में बैठाया था और मौका पाकर उसकी जेब से ₹17 हजार चोरी कर लिए थे। आरोपी ने बताया कि ₹1200 खर्च करने के बाद बाकी रकम उसके पास बची थी।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी अपनी कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा था। बरामद स्विफ्ट डिजायर कार को पुलिस ने सीज कर दिया है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें