उरई। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी/सहायक सर्वे कमिश्नर वफ्फ प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि सर्वे कमिश्नर वक्फ, उ०प्र०, 824-जवाहर भवन, लखनऊ के पत्र दिनांक 10.05.2026 के द्वारा अवकाफ के विवरण को एकीकृत वक्फ प्रबन्धन, सशक्तिकरण, दक्षता और विकास (UMMEED) पोर्टल पर अपलोड करने के सम्बन्ध में आ रही समस्याओं से अवगत कराते हुए, कतिपय सुझाव दिये गये है तथा उम्मीद पोर्टल पर अपलोड की गयी जानकारी निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप नहीं है तथा निर्देशित किया जाता है कि उक्त अपलोड की गयी जानकारी को 05.06.2026 से पूर्व अवधि के भीतर दुरूस्त किये जाने के निर्देश दिये गये है।उपरोक्तानुसार जनपद जालौन में उम्मीद पोर्टल अन्तिम एक माह में सुन्नी वक्फ सम्पत्ति तथा शिया वक्फ सम्पत्तियों को चेकर / अप्रूवर द्वारा अपूर्ण / त्रुटिपूर्ण होने के कारण सम्बन्धित प्रबन्धक कमेटी / मुतवल्ली (मेकर) की लॉगिन की आई०डी० पर वापस की गयी है, जिन पर नियत समयान्तर्गत सही / पूर्ण विवरण / डाटा को पुनः अपलोड किया जाना सुनिश्चित किया जाये। जिसमें उत्पन्न समस्या / कठिनाइयों के निराकरण हेतु जनपद के नामित कॉर्डिनेटर से सम्पर्क कर आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त करते हुए वक्फ सम्पत्तियों को उम्मीद पोर्टल पर दिनांक 05.06.2026 से पूर्व पूर्ण कार्यवाही सम्पादित करना सुनिश्चित की जाये।
जनपद में उम्मीद पोर्टल के लिए हेल्प डेस्क तथा मास्टर ट्रेनर के कार्य हेतु कार्यालय जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, कमरा नं0-21, कलैक्ट्रेट केम्पस, जालौन स्थान उरई में कार्यरत कनिष्ठ सहायक भुवनेश कुमार को नामित किया जाता है, जिनका मोबाइल नं0- 6394936192 और हेल्पलाइन नं0- 7007293275 तथा जनपद में सुन्नी वक्फ सम्पत्तियों के लिए कॉर्डिनेटर आरिफ अली शाह, कोंच (मो० नं0- 9919497215) एवं हाफिज इरशाद, कालपी (मो० नं0- 9956881662) तथा शिया वक्फ सम्पत्तियों के लिए कॉर्डिनेटर सै० कल्बे हैदर अब्बास, उरई (मो० नं0- 8960497909) को नामित किया गया है, जिससे कि जनपद के समस्त मुतवल्ली/प्रशासक / प्रबन्धक कमेटी द्वारा सम्बन्धित कॉर्डिनेटरों से समन्वय स्थापित करते हुए एकीकृत वक्फ प्रबन्धन, सशक्तिकरण, दक्षता और विकास (UMMEED) पोर्टल पर निर्धारित समयावधि दिनांक 05.06.2026 तक वक्फ सम्पत्तियों का विवरण फीड कराये जाने की आवश्यक कार्यवाही कराना सुनिश्चित करें।








