कानपुर देहात में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
थाना रूरा पुलिस ने हत्या के प्रयास से जुड़े मामले में आरोपी शुभम सिंह उर्फ शिवम निवासी सलेमपुर थाना रूरा को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की। वहीं थाना शिवली पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के मामले में आरोपी ब्रजेश निवासी ग्राम बसैही थाना शिवली को गिरफ्तार किया।
इसके अलावा जनपद में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 12 लोगों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने बताया कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले तत्वों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।









