एसडीएम शिखा संखवार ने कहा शिकायतों के निस्तारण में हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं होगी
रसूलाबाद कानपुर देहात। उपजिलाधिकारी शिखा संखवार की अध्यक्षता में थाना रसूलाबाद में सम्पन्न थाना समाधान दिवस में 9 शिकायतें पंजीकृत की गईं। इनमें पुलिस से जुड़ी 2 शिकायतों का कोतवाल शिव नारायण सिंह ने मौके पर ही निस्तारण कर कर दिया। शेष शिकायतें राजस्व से संबंधित होने पर उपजिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के सख्त निर्देश दिए।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी शिखा संखवार ने कहा कि समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य जनता की शिकायतों का त्वरित पारदर्शी और प्रभावी निपटारा सुनिश्चित करना है। हमारा प्रशासन जन-केंद्रित है और हमारी प्राथमिकता समयबद्ध न्याय प्रदान करना है ताकि हर नागरिक को मौके पर ही समाधान मिले। आज पुलिस से संबंधित 2 मामलों का तुरंत निस्तारण होना सराहनीय है। राजस्व संबंधी शिकायतों पर अधिकारी कर्मचारी निर्धारित समय सीमा के अंदर कार्यवाही पूरी करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी विभाग सतर्क रहें और जनसेवा को सर्वोपरि मानें।










