पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने किया शुक्रवार परेड का निरीक्षण

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने शुक्रवार को पुलिस लाइन पहुंचकर शुक्रवार परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
परेड निरीक्षण के बाद पुलिस अधीक्षक ने अनुशासन एवं एकरूपता बनाए रखने के उद्देश्य से टोलीवार ड्रिल करवाई। उन्होंने पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान सतर्कता और बेहतर कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश भी दिए।
इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन के आदेश कक्ष में गार्द रजिस्टरों का निरीक्षण किया तथा गार्द की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी गार्द कमांडरों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें