कानपुर देहात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत  पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की। साथ ही शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 21 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनका चालान किया गया।
थाना रनियां पुलिस ने मु0अ0सं0 69/26 धारा 137(2)/308(5) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त हसीन उर्फ आयद पुत्र मोहम्मद निसार निवासी चिटिकपुर को गिरफ्तार किया। वहीं थाना बरौर पुलिस ने मु0अ0सं0 30/2026 धारा 64(1)/351(3) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त शिवम पुत्र राकेश नायक निवासी निगोही का डेरा को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की।
इसके अतिरिक्त कानून एवं शांति व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कुल 21 व्यक्तियों का धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत चालान किया गया। पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अभियान लगातार जारी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें