कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक ने अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई कर फरियादियों एवं पीड़ितों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान अधिकारियों ने लोगों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी शिकायतों पर चर्चा की और निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को भेजते हुए समयबद्ध एवं न्यायपूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित कर फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं तथा आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।








