कानपुर देहात पुलिस का सख्त अभियान, 245 वाहनों के चालान

कानपुर देहात में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कड़ी कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट, ट्रिपल राइडिंग, हेलमेट न पहनने और बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने वालों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 245 वाहनों का चालान किया गया, जबकि 01 वाहन को सीज किया गया।
पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा और दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें