कालपी जालौन – कडी सुरक्षा के चलते बार एसोसिएशन संगठन कालपी सिर्फ अध्यक्ष पद हेतु दो प्रत्याशियों के बीच 126 मतदाता अधिवक्ता अलर्ट कमेटी की देखरेख में चुनाव अधिकारी मतदान 8 मई शुक्रवार को सुबह 8 बजे से 2 बजे तक चुनाव संपन्न करेंगे साथ में शाम 4 बजे मतगणना होगी।
गुरुवार के दिन चुनाव की एलर्ड कमेटी अध्यक्ष बृज नारायण तिवारी चुनाव सदस्य हरे कृष्ण पाठक सैयद इकबाल हुसैन एडवोकेट राधेश्याम गुप्ता एडवोकेट कमेटी की देखरेख में तथा चुनाव अधिकारी प्रथम जयवीर सिंह यादव सहायक चुनाव अधिकारी अजय श्रीवास्तव के द्वारा बार संघ चुनाव सिर्फ अध्यक्ष पद हेतु प्रत्याशी पूर्व अध्यक्ष गया दीन अहिरवार अधिवक्ता एवं अवधेश सिंह सोलंकी समेत दोनों के बीच चुनाव 8 मई दिन शुक्रवार को निर्धारित समय में पंजीकृत अधिवक्ता 126 मतदाता अध्यक्ष पद में खड़े प्रत्याशियों के लिए मतदान करेंगे चुनाव अधिकारी ने अवगत कराया कि पंजीकृत मतदाता अधिवक्ता अपने पास परिचय पत्र लेकर आए तभी मतदान कर सकेंगे चुनाव के समय पर कोई भी बाहरी परिंदा मतदान स्थल एवं चारों तरफ पैर नहीं मार पाएगा चुनाव की प्रक्रिया पूरी तरह से ईमानदारी एवं पारदर्शिता के रूप में संपादित कराई जाएगी उन्होंने सभी मतदाता अधिवक्ताओं से अपील की है कि कल होने वाले अध्यक्ष पद हेतु मतदान में निर्धारित समय में पधार कर अपना अपना मतदान कर चुनाव को सकुशल तरीके से संपादित करने में सर्वाधिक सहयोग प्रदान करने का पुरजोर आवाहन किया।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी








