कानपुर देहात में महिला अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बरौर पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
थाना बरौर में दर्ज मुकदमा संख्या 36/2026 में बीएनएस की धारा 64(1), 351(3) तथा पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी शिवम पुत्र राकेश नायक निवासी निगोही डेरा को रायरामापुर गेट क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला सुरक्षा को लेकर जनपद पुलिस पूरी तरह सतर्क है और महिलाओं एवं बालिकाओं के खिलाफ अपराध करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।












