श्रेया ट्रेडर्स पुखरायां में एसीसी कंपनी के अधिकारियों ने दी निर्माण सामग्री की विशेष ट्रेनिंग और बांटे उपहार।

पुखरायां कानपुर देहात – कस्बा पुखरायां के मार्केट में स्थित श्रेया ट्रेडर्स,श्रेया ट्रेडिंग कंपनी में एसीसी सीमेंट के अधिकारियों द्वारा एक विशेष जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्रेया ट्रेडर्स के मालिक कस्बा के प्रमुख व्यवसाई अनिल गुप्ता के संरक्षण में आयोजित हुआ,कार्यक्रम में क्षेत्र के मिस्त्री, लेबर, मकान मालिक एवं निर्माण कार्य से जुड़े सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
एसीसी सीमेंट के अधिकारियों ने लोगों को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि एसीसी सीमेंट का सही तरीके से इस्तेमाल कैसे किया जाए, कितने समय तक तराई करनी चाहिए तथा मजबूत निर्माण के लिए किन बातों का ध्यान रखना आवश्यक है। अधिकारियों ने बताया कि एसीसी सीमेंट से बना लैंटर अधिक मजबूत रहता है और उसमें चटकने की संभावना बेहद कम होती है। साथ ही लैंटर में पड़ी सरियों पर जंग नहीं लगती, जिससे भवन की मजबूती लंबे समय तक बनी रहती है।
कंपनी के कर्मचारियों ने यह भी बताया कि एसीसी सीमेंट से की गई चुनाई मजबूत एवं टिकाऊ होती है तथा जल्दी फेल नहीं होती। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने निर्माण संबंधी कई सवाल पूछे, जिनका अधिकारियों द्वारा विस्तार से जवाब दिया गया।
कार्यक्रम के अंत में श्रेय ट्रेडिंग,श्रेया ट्रेडर्स कंपनी के प्रोप्राइटर अनिल गुप्ता द्वारा एसीसी कंपनी से आए हुए पानी बोतल, बैग एवं अन्य उपहार मिस्त्रियों, लेबरों और मकान मालिकों को वितरित किए गए। इस दौरान लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें