विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कानपुर देहात पुलिस अलर्ट, वीवीआईपी सुरक्षा के लिए टीओटी प्रशिक्षण शुरू

कानपुर देहात। आगामी विधानसभा चुनाव–2027 को देखते हुए जनपद में संभावित वीवीआईपी/वीआईपी दौरों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस लाइन कानपुर देहात में टीओटी (ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स) कार्यक्रम का प्रभावी संचालन किया जा रहा है।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद के पर्यवेक्षण में आयोजित किया जा रहा है। इसमें जनपद के विभिन्न थानों और इकाइयों से चयनित पुलिस अधिकारी व कर्मचारी प्रतिभाग कर रहे हैं।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को वीवीआईपी/वीआईपी ड्यूटी से जुड़ी अहम प्रक्रियाओं की जानकारी दी जा रही है। इसमें रूट चार्ट तैयार करना, एस्कॉर्ट ड्यूटी, एंटी-सबोटाज चेकिंग, भीड़ नियंत्रण, आपातकालीन प्रतिक्रिया और विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय स्थापित करने जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं।
साथ ही डेमो और प्रायोगिक अभ्यास के माध्यम से पुलिस कर्मियों को सुरक्षा के व्यवहारिक पहलुओं से भी अवगत कराया जा रहा है, जिससे वे किसी भी परिस्थिति में प्रभावी ढंग से कार्य कर सकें।
इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ऐसे प्रशिक्षित कार्मिक तैयार करना है, जो आगे अन्य पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षित कर जनपद स्तर पर एक मजबूत और सक्षम सुरक्षा तंत्र विकसित कर सकें।
कार्यक्रम के दौरान प्रभारी वीआईपी सेल निरीक्षक देवेन्द्र कुमार, टीओटी प्रशिक्षक निरीक्षक संजीव कुमार, उपनिरीक्षक अनूप कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक अवनीश कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें