डेरापुर कानपुर देहात – जिला स्तरीय तहसील दिवस डेरापुर में जिलाधिकारी कानपुर देहात कपिल सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
जिलाधिकारी कानपुर देहात की उपस्थिति में कुल 192 तहसील स्तर की समस्याओं के प्रार्थना पत्र ग्रामीण किसानों मजदूरों आदि ने दिए जिसमें सबसे ज्यादा राजस्व से संबंधित 92 पुलिस से 19 विकास से 23 वही विकासखंड सिंचाई विभाग किसान निधि चकलोड़ों पर कब्जा बिजली विभाग द्वारा भेजे गए अनाप-शनाप बिल सिंचाई विभाग आदि से संबंधित शिकायते आई।वही जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अम्बरीष सिंह गौर के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस के आवाहन पर स्मार्ट मीटर हटाओ किसानकी अनेकानेक समस्याएं समय से मिइनरो में पानी सरकारी नलकूपों का न चलाया जाना मार्गों की मरम्मत। डेरापुर आईटीआई चालू होने सारगवासेगुर नदी पुल बनवाने राजकीय बसो का रूरा डेरापुर तक आगमन के साथ 10 सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी कानपुर देहात को संबोधित ज्ञापन डेरापुर बस स्टॉप से पैदल मार्च करते हुए शाहीद बलदेव प्रसाद के शिलालेख स्थल पर माल्यार्पण करते हुए तहसील परिसर में पहुंचकर यहां कांग्रेस के लगभग दो सैकड़ो लोगों ने स्मार्ट मीटर हटाओ किसान और ग्रामीणों की समस्याओं को निपटाओ का नारा देकर बैनर पोस्टर झंडो के साथ कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए लगभग एक घंटा प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंप कर एक माह के अंदर समस्याएं हल न होने के बाद या उनका सटीक उत्तर न मिलने पर पुनः जिला स्तरीय धरना देने की बातकही गई।ज्ञापन देने वालों में सेवा दल से राम अवतार दीक्षित पूर्व प्रत्याशी रसूलाबाद मनोरमा शंखवार देवेंद्र पांडे खुशी प्रसाद विमल शुक्ला उपेंद्र शुक्ला अजय यादव ब्लॉक अध्यक्ष अशोक शुक्ला राजेश तिवारी नगर अध्यक्ष रमेश यादव जितेंद्र सिंह गौर अरविंद पाल सहित अनेक लोगों ने ज्ञापन में हस्ताक्षर कर जिलाधिकारी को सौंपा।









