कानपुर देहात – मूसानगर नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री राकेश सचान एवं नगर पंचायत अध्यक्ष पूजा विनोद निषाद की मौजूदगी में बोर्ड बैठक में खासकर विकास कार्यों को लेकर बोर्ड की बैठक में महत्वपूर्ण प्राथमिकता जैसे कि पेयजल रोड मार्गों पर प्रकाश की व्यवस्था नई आबादी क्षेत्र में बिजली पोल की व्यवस्था जल निकासी की व्यवस्था टूटी-फूटी नाली नई आबादी वाली बस्तियां में रोड़ो का नवीनीकरण को लेकर बोर्ड बैठक में अहम चर्चा रही क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री राकेश सचान द्वारा बताया गया कि नगर की जनता को शासन की मंशा के अनुरूप सरकार द्वारा तरह-तरह के विकास कार्यों को हर जनमानस तक पहुंचाना प्रथम प्राथमिकता होगी सभी वार्डों के सभासद गण उपस्थित रहे









